बुलंदशहर: ट्रांसफार्मर की लोहे की रॉड में दौड़ रहे करंट से 4 वर्षीय मासूम की मौत
बुलंदशहर, मई 31 -- सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काला पीर गोरखी में रविवार को करंट की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि, मोहल्लेवासियों ने विद्युत विभाग के प्रति भारी नाराजगी जताई।
घटना का विवरण मोहल्ला निवासी तमसीर का पुत्र सबरे आलम (4 वर्ष) अपने घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह पास में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के निकट पहुंच गया। बताया गया कि ट्रांसफार्मर में लगी लोहे की रॉड में करंट दौड़ रहा था। जैसे ही मासूम का संपर्क रॉड से हुआ, वह जोरदार करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल बच्चे को बचाने का प्रयास किया और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों का आरोप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.