बुलंदशहर, मार्च 20 -- जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में खालौर स्टेडियम के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। अनूपशहर-बुलंदशहर रोड पर एक ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों ड्राइवरों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्राली में सीमेंट भरा हुआ था और वह बुलंदशहर की ओर जा रहा था, जबकि ट्रक में चावल भरा हुआ था और वह अनूपशहर की ओर आ रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। ट्रैक्टर ड्राइवर गिरीश यादव (25 वर्ष) पुत्र महिपाल सिंह, निवासी रघुनाथपुर, थाना केला देवी, जिला संभल की सीएचसी ले जाते समय मौत हो गई, जबकि ट्रक ड्राइवर महेंद्र सिंह (50 वर्ष) पुत्र कुवंरपाल सिंह, निवासी लछोई, थाना जहांगीराबाद की मेरठ के हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.