बुलंदशहर: झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदला, गर्मी से राहत, गेहूं की फसल को नुकसान
बुलंदशहर, अप्रैल 5 -- जिले में रविवार तड़के से ही मौसम ने अचानक करवट ली और गड़गड़ाहट के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। जहां एक ओर इस बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए यह आफत बनकर बरसी है। हवाओं और बारिश के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कई स्थानों पर पककर तैयार फसल बिछ गई है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। वहीं बारिश के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संकरी गलियों और मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। मौसम में आए इस बदलाव से पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.