बुलंदशहर, मार्च 20 -- बुलंदशहर। जनपद में शुक्रवार तड़के से शुरू हुई झमाझम बारिश ने विकास दावों की पोल खोल दी है। बारिश के चलते जहां शहर से लेकर देहात तक सड़कें तालाब बन गई हैं, वहीं कीचड़ और जलभराव के कारण राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। बारिश और तेज हवाओं ने मार्च के महीने में एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी है। बारिश के कारण दफ्तर जाने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ठंडी हवाओं के चलते पारे में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम 21 डिग्री तक पहुंच गया है।वहीं बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खेतों में पकने को तैयार खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.