बुलंदशहर: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
बुलंदशहर, मई 31 -- ज्येष्ठ पूर्णिमा की उदय तिथि पर अहार, अनूपशहर, कर्णवास, राजघाट, रामघाट और नरौरा क्षेत्र के गंगा तटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के गंगा तटों पर धार्मिक अनुष्ठान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। रविवार को ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर नरौरा क्षेत्र के गंगा घाटों पर में गंगा स्नान करने श्रद्धालु पहुंचे। शास्त्रों में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान का विशेष महत्व है। साधु संतो और श्रद्धालुओं ने नरौरा के नरवर, बासी और गांधी गंगा घाट सहित राजघाट और रामघाट गंगा तीर्थों पर गंगा श्रद्धापूर्वक स्नान किया। सुबह सवेरी से ही अलीगढ़, अतरौली, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, सासनी, हाथरस, चंदौसी, संभल और बरेली आदि शहरों और ग्रामीण अंचल के श्रद्धालु गंगा तटों पर स्नान को पहुंचे। यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ पूर्णिमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.