बुलंदशहर, जून 10 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा कराई जा रही यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा जिले में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। 20 केंद्रों पर पहली में 8,160 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दूसरी पाली में भी इतने ही परीक्षार्थी शामिल होंगे। दो दिन में दिन 8900 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है । दूसरे जिलों के परीक्षार्थियों का सेंटर जिले में डाला गया है, देर रात जिले में परीक्षार्थी पहुंच गए थे। पहली पाली सुबह दस बजे से शुरू हुई। ऐसे में आठ बजे से परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश देना शुरू कर दिया गया। परीक्षार्थियों के आधार कार्ड व प्रवेश पत्र देखे गए और फिर उनकी बायोमैट्रिक हुई। यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: दो दिनों में 8,962 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम तीन जोन में केंद्र बांटे गए हैं। अ...