बुलंदशहर, मई 22 -- यमुनापुरम स्थित प्रो गोल्ड जिम में जीएसटी विभाग की टीम ने जांच कर लाखों रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी है। शहर में स्थित इस जिम में लगातार निल (शून्य) की रिटर्न फाइल की जा रही थी। गुरुवार दोपहर शुरू हुई विभागीय जांच देर रात करीब 10 घंटे तक चली। अधिकारियों की सख्ती के बाद जिम संचालक ने मौके पर ही आठ लाख जमा करा दिए हैं। टीम ने मौके से कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं।

जांच की प्रक्रिया जीएसटी विभाग को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि यमुनापुरम स्थित प्रो गोल्ड जिम में बड़ी संख्या में लोग आते हैं और मोटी फीस वसूली जाती है। इसके बावजूद जिम प्रबंधन की ओर से जो टैक्स रिटर्न दाखिल किया जा रहा था, उसमें कारोबार शून्य (निल) दिखाया जा रहा था। इस गोपनीय शिकायत पर विभाग ने जांच की। जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर जयंत सिंह और सीटीओ बीरेंद्र पांड...