बुलंदशहर, मार्च 24 -- जहांगीराबाद में व्रतधारी दंपति कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से बीमार हो गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला रोगनग्रान निवासी उमेश और उसकी पत्नी पिंकी ने व्रत के दौरान कुट्टू के आटे से बने पकवान का सेवन किया था। इसके कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। दोनों को शरीर में अकड़न, उल्टी और दस्त होने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि कुट्टू का आटा बुलंदशहर अड्डा स्थित एक दुकान से खरीदा गया था, जिसकी गुणवत्ता संदिग्ध है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने भी जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन ...