बुलंदशहर, मार्च 5 -- नगर क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाजी में दबंगों ने एक घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने के बाद एक व्यक्ति और उसके दो पुत्रों पर जानलेवा हमला कर दिया। तीनों के साथ बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना से एक दिन पहले भी आरोपियों ने रास्ते में रोककर पीड़ित पिता के साथ मारपीट की थी। नगर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला सरायकाजी निवासी पीड़ित रहीस ने तहरीर देकर बताया कि 26 फरवरी की रात को अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में आरोपी छोटे पुत्र अजीज, हासिम पुत्र अजीज, राशिद पुत्र छोटा, अरमान उर्फ बल्लू पुत्र अजीज ने पीड़ित रहीस को रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.