बुलंदशहर: घर के बाहर खेल रही मासूम को पड़ोसी के कुत्ते ने काट कर किया लहूलुहान
बुलंदशहर, मई 16 -- बुलंदशहर। पहासू थाना क्षेत्र के गांव नगला खेड़ा में घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को पड़ोसी के कुत्ते ने काट कर लहूलुहान कर दिया। शिकायत करने पर आरोपी झगड़े पर आमादा हो गया। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर दी है। गांव नगला खेड़ा निवासी पांच वर्षीय माहिरा पुत्री जुल्फिकार को पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने शरीर पर कई स्थानों पर काट कर घायल कर दिया। बड़ी मुश्किल से लोगों ने बच्ची को कुत्ते के चुंगल से बचाया। मासूम के पिता ने पुलिस में तहरीर देकर कुत्ते के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.