बुलंदशहर, जनवरी 10 -- जनपद में शनिवार को तड़के से घने कोहरे की चादर छाई रही, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया और यातायात प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर वाहन चालक लाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। सुबह के समय आवागमन करने वाले लोगों को खासा सामना करना पड़ा। कड़ाके की ठंड और गलन के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों, अलाव और हीटर का सहारा लेते दिखे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे कोहरा छंटने के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। धूप निकलते ही लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली और बाजारों व सड़कों पर चहल-पहल बढ़ने लगी। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान इसी स्तर के आसपास बना रह सकता है, जिससे ठंड से फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.