बुलंदशहर, दिसम्बर 25 -- जनपद गुरुवार तड़के से घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे वाहनों की रफ़्तार पर ब्रेक लग गया। कोहरे और गलन के चलते सुबह लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और राहगीरों की ठंड से कपकपी छूटती नजर आ रही है। तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कोहरे का असर बना रहेगा और ठंड में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। विभाग ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का प्रयोग करने की सलाह दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.