बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- बुलंदशहर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध अस्थाई समय के लिए भला थम गया है,लेकिन गैस की आपूर्ति अभी सामान्य नहीं हुई है। जिले में गैस आपूर्ति प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि शहर से लेकर देहात तक की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी लाइनें लग रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति अधिक गंभीर है। शिकारपुर क्षेत्र की एजेंसियों पर लोग पिछले तीन दिनों से गैस के लिए चक्कर काट रहे हैं। बुकिंग होने के बावजूद वेटिंग लिस्ट लंबी होती जा रही है। शनिवार को भी सुबह से ही एजेंसियों के बाहर भीड़ जुट गई। उपभोक्ताओं में इस बात को लेकर गहरी नाराजगी है कि समय पर बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें चूल्हा जलाने के लिए भटकना पड...