बुलंदशहर, अप्रैल 1 -- जिले में गैस सिलेंडरों की किल्लत के चलते उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आलम यह है कि बुकिंग सिस्टम के सुचारू रूप से काम न करने के कारण सिलेंडरों की कालाबाजारी चरम पर पहुंच गई है। मजबूरन लोग दो हजार रुपये तक भुगतान कर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हैं। बुकिंग सिस्टम में तकनीकी खामियों के चलते उपभोक्ताओं के घरों तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो पा रही है। आरोप है कि इस स्थिति का फायदा उठाकर गैस हॉकर्स मनमानी कर रहे हैं। सिलेंडर सीधे उपभोक्ताओं के घर भेजने के बजाय उसे ब्लैक में खपाया जा रहा है, जिससे आम जनता को भारी आर्थिक चोक झेलनी पड़ रही है। बुधवार सुबह से ही शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन देखने को मिलीं। घंटों इंतजार करने के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। उपभोक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.