बुलंदशहर, दिसम्बर 23 -- जनपद में घने कोहरे और सर्द हवाओं का असर लगातार बना हुआ है। मंगलवार को सुबह छाए कोहरे के चलते सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई। हाईवे से लेकर शहर की सड़कों तक वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। ठंड और सर्द हवाओं के कारण लोगों की कपकंपी छूट रही है। गलन बढ़ने से कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। हालाँकि सुबह 10 बजे तक मौसम पूरी तरह साफ हो गया। ठंड से बचाव करने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में ठंड में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिलहाल न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...