बुलंदशहर, दिसम्बर 18 -- जनपद में एक बार फिर घने कोहरे ने दस्तक दे दी है। बुधवार देर रात से शुरू हुआ कोहरा गुरुवार तड़के और अधिक घना हो गया, जिससे दृश्यता शून्य हो गई। सुबह 11:00 बजे तक भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक कोहरे का असर साफ दिखाई दिया। कोहरे के चलते वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी रही और चालक हेडलाइट जलाकर सफर करते नजर आए। सुबह के समय दफ्तर, स्कूल और बाजार जाने वाले लोगों को खास दिक्कत हुई। कोहरे के साथ बढ़ी ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। सर्द हवाओं के कारण गलन का असर बढ़ गया है और लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.