बुलंदशहर, अप्रैल 20 -- बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार देर रात बुलंदशहर की जिलाधिकारी श्रुति का तबादला दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा में प्रबंध निदेशक के पद पर कर दिया। उनके स्थान पर सुल्तानपुर के डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर का नया डीएम बनाया गया है। कुमार हर्ष उत्तर प्रदेश कैडर के 2016 बैच के आईएएस हैं। बिहार के दरभंगा जिले के मूल निवासी हैं। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 22 साल की उम्र में 43वीं रैंक के साथ यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की थी। कुमार हर्ष ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है। कुमार हर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, साथ ही मऊ, बलरामपुर, चंदौली और श्रावस्ती सीडीओ पद पर सेवा दे चुके हैं। यह भी पढ़ें- सीएम योगी ऐक्शन में, देर रात 40 IAS अफसर इधर से उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.