बुलंदशहर, मार्च 20 -- बुलंदशहर। आस्था के महापर्व चैत्र नवरात्र के पहले ही दिन जिले में कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी और पूड़ी खाने से फूड प्वाइजनिंग हो गई। व्रत का फलाहार करने के बाद शहर के अलग-अलग मोहल्लों में करीब 38 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात तक मरीजों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को नवरात्र का पहला व्रत था। श्रद्धालुओं ने दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी और पूड़ियों का सेवन किया। फलाहार करने के करीब आधे-एक घंटे बाद ही लोगों को सिर चकराने, जी मिचलाने और उल्टी की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते एक ही परिवार के कई-कई सदस्य बीमार होने लगे। फूड प्वाइजन...