बुलंदशहर: किशोरी से गैंगरेप के फरार आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
बुलंदशहर, अक्टूबर 8 -- बुलंदशहर। खुर्जा देहात थाना पुलिस की धरपा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान गैंगरेप के मामले में वांछित आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के साथी को भी गिरफ्तार किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए खुर्जा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस धरपा मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 6 अक्टूबर को खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी नहर पटरी के पास मौजूद है। यह भी पढ़ें- नाबालिग लड़की का गैंगरेप कर नहर में फेंका, यूपी पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर पकड़े आरोपी पुलिस टीम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.