बुलंदशहर, जनवरी 4 -- जनपद में कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है, जिससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि ठंडी हवाओं और गलन ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। ठंड से बचाव के लिए लोग सुबह के समय सड़कों, चौराहों और बाजारों में अलाव जलाते हुए लोग नजर आ रहे हैं। वहीं, गर्म कपड़ों के बिना बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से ठंड में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। धूप नहीं निकलने से गलन कम नहीं हो रही, जिससे ठिठुरन बनी हुई है। ठंड का असर दैनिक जनजीवन पर भी पड़ा है और सुबह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.