बुलंदशहर, दिसम्बर 25 -- खुर्जा के गांव खबरा निवासी अरविंद सिंह द्वारा रोइंग नौकायन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों के दौरान अपने शानदार प्रदर्शन से अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने के लिए जगह बनाई है। उनका नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए चयनित हो गया है। इसको लेकर उनके परिवार के बीच खुशी का माहौल है। खुर्जा क्षेत्र के गांव खबरा निवासी ओलिंपियन अरविंद सिंह 2016 में आर्मी में भर्ती हुए। जिसके बाद से वह रोइंग नौकायान खेल रहे हैं। ओलंपिक सहित विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने अर्जुन लाल के साथ रोइंग नौकायन डबल स्कल्स में ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। इसी प्रकार उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर छह से अधिक बार स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं। वहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सात से अधिक बार स्वर्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.