बुलंदशहर: ई- रिक्शा चालक की हत्या, बोरे में लिपटा शव नाले से बरामद, लगाया जाम
बुलंदशहर, जून 2 -- सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक की हत्या कर उसके शव को बोरे में लपेटकर नाले में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाल कर शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने परिजनों के साथ कोतवाली के सामने नगर हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ग्रामीण और परिजनों को समझने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार गांव सलेमपुर कायस्थ निवासी 18 वर्षीय विपिन ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था, दो दिन पूर्व घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा चालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता मंगलवार को खुर्जा रोड स्थित नाले में बोरे में बंद युवक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.