बुलंदशहर: आसमान से बरस रही आग, 39 डिग्री पहुंचा पारा
बुलंदशहर, जून 26 -- बुलंदशहर। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। आसमान से मानो आग बरस रही है और लगातार बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को पूरी तरह से बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को आलम यह रहा कि सुबह से ही खिली तीखी धूप के कारण लोग पसीने से तरबतर नजर आए। दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों से जिले में रोजाना गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और उमस के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवर देखने को मिल रहे हैं, जिससे कामकाज के लिए निकले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार, तीन दिन बाद बारिश के आसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन बाद मौसम में बदलाव आने और झमाझम बारिश होने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.