बुलंदशहर, जनवरी 16 -- स्याना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित आनंदा डेयरी प्लांट पर गुरुवार सुबह 7 बजे शुरू हुई इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई लगभग 24 घंटों से जारी है। जिससे प्लांट परिसर और आसपास के क्षेत्र में हलचल बनी हुईं है। जानकारी के अनुसार आधा दर्जन गाड़ियों में सवार होकर दिल्ली से आयकर विभाग के 20 से अधिक अधिकारी गुरुवार सुबह प्लांट परिसर में पहुंचे थे। अधिकारियों के पहुंचते ही प्लांट परिसर को चारों ओर से सुरक्षित कर लिया गया और गहन जांच की प्रक्रिया शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान आयकर अधिकारियों ने प्लांट से जुड़े वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों, टैक्स रिटर्न और डिजिटल रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की जानकारी बाहर न जा सके। वहीं आयकर विभाग द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.