बुलंदशहर, मई 20 -- तृणमूल कांग्रेस सांसद सयोनी घोष को लेकर भाजपा नेता एवं सिकंदराबाद नगर पालिका चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित के विवादित बयान से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में डॉ. प्रदीप दीक्षित द्वारा सयोनी घोष का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ रुपये ईनाम देने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि यह बयान धर्म ध्वज यात्रा के दौरान दिया गया था। टीएमसी सांसद सयोनी घोष ने ट्यूट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- काबा-मदीना गाने वाली सायोनी घोष अब PM-HM से क्यों लगा रहीं गुहार? किस बात का सता रहा डर उन्होंने इसे एक महिला जनप्रतिनिधि को दी गई खुली धमकी बताते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस और कोल...