बुलंदशहर, मार्च 10 -- सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे- 34 बाईपास पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात करीब 9.30 बजे भटपुरा कट के पास सड़क हादसे में महिला के घायल होने की सूचना मिली। घायल अवस्था मे महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतका की पहचान गाँव गफूरगढ़ी निवासी नेमवती (45वर्ष) के रूप में हुई। महिला सिकंदराबाद स्थित मैरिज होम से शादी समारोह से लौट रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.