बुर्ज खलीफा में यूपीआई से कर सकेंगे बुकिंग
नई दिल्ली, जुलाई 29 -- नई दिल्ली। एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा के लोकप्रिय पर्यटन स्थल 'ऐट द टॉप' की ऑनलाइन बुकिंग के लिए अब यूपीआई से भुगतान शुरू हो गया है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की ऊपरी मंजिलों पर स्थित 'ऐट द टॉप' वह जगह है जहां से पर्यटक पूरे शहर का नजारा ऊपर से देखते हैं। हर साल यहां भारत सहित दुनियाभर से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यह पहल नियोपे और एमार एंटरटेनमेंट के सहयोग से शुरू की गई है। अब पर्यटक अपनी यात्रा से पहले ही वेबसाइट पर जाकर विभिन्न अनुभव चुन सकते हैं और यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.