मिर्जापुर, अगस्त 26 -- मिर्जापुर,संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की माताओं, बहनों को नि:शुल्क बस सुविधा प्रदान करने के लिए लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति योजना का शुभारम्भ किया। साथ ही विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह भी पढ़ें- लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना का शुभारंभ,महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सौगात योजना की विशेषताएँ वहीं जिले में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बरकछा स्थित साउथ कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना का शुभारम्भ किया। उन्होने कहाकि प्रदेश सरकार रक्षाबंधन के पावन पर्व पर तीन दिनों तक परिवहन निगम की सभी बसों में माताओं, बहनों एवं बेटियों को एक सहयात्री सहित नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करा रही है। इससे बहनों को राख...