कौशाम्बी, मई 28 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के दुगौली गांव में गुरुवार शाम करीब चार बजे एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। खुदकुशी की ठोस वजह साफ नहीं है।मृतक की पहचान 60 वर्षीय बच्चा लाल साहू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कुछ दिनों से वे मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सूचना मिलते ही पश्चिम शरीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी जेपी पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल मानसिक तनाव को ही मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने परिवार की तरफ से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...