बागपत, अप्रैल 10 -- बागपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने जौहड़ी गांव निवासी बुजुर्ग के हत्यारोपियों अजय और दीपक की जमानत याचिका सुनवाई के बाद खारिज कर दी। इसमें कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जौहड़ी गांव निवासी जयवीर ने 8 सितंबर 2025 को बिनौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि रुपयों का तकादा करने पर पप्पू कश्यप पक्ष के लोगों ने उसके पिता जोगेराम को रंजिश में ट्रैक्टर से टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसका पता चलने पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ वहां गया तो पप्पू, गौरव, आकाश, राजीव, अजय, संजय, सोनू, अक्षय, धर्मेंद्र, जितेंद्र, मोनू, रामचंद्र, दीपक आदि ने घात लगाकर उन पर हमला कर दिया। डेढ़ माह बाद घायल जोगेराम की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डीजीसी राह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.