अलीगढ़, मार्च 17 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में सोमवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब किसानों द्वारा खेतों के पास रखी गई भुस की बुर्जियों और बिटोरों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की गाड़ियों ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में कई किसानों का हजारों क्विंटल भुस जलकर राख हो गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों में सुनहरी सिंह, कौशलेंद्र, उदयवीर, थान सिंह, दानवीर, रिंकू, पूरन सिंह और विवेक शामिल हैं। ग्राम प्रधान ध्रुव यादव ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी है और पीड़ित किसानों को उचित मु...