बुर्के में आईं महिलाओं ने पर्शियन बिल्ली चुराई; CCTV में कैद, बच्ची भी साथ लाईं
नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- मेरठ संवाददाता: सदर बाजार थाना क्षेत्र के महताब भूसा मंडी में दो महीने के पर्शियन नस्ल के बिल्ली के बच्चे की चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बुर्का पहनकर आईं दो महिलाएं अपने साथ मौजूद एक बच्ची की मदद से बिल्ली के बच्चे को उठाकर ले गईं। चोरी की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, महताब भूसा मंडी में एक परिवार के पास पर्शियन नस्ल का करीब दो महीने का बिल्ली का बच्चा था। आरोप है कि दो महिलाएं एक बच्ची के साथ वहां पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मौका देखकर बिल्ली के बच्चे को उठाया और अपने साथ लेकर चली गईं। कुछ देर बाद जब परिवार को बिल्ली का बच्चा नहीं मिला तो उसकी तलाश शुरू की गई।सीसीटीवी में घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.