अलीगढ़, अप्रैल 15 -- गांधीपार्क थाना क्षेत्र की घटना, दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा रास्ते में ई-रिक्शा में सवार दो महिलाओं ने बैग में से पार कर दिए जेवरातअलीगढ़। हिन्दुस्तान संवादगांधीपार्क थाना क्षेत्र के छर्रा अड़्डे के पास बुर्का पहने बैठी महिला ने ई-रिक्शा में सवार महिला के पर्स से जेवर पार कर दिए। काफी तलाश करने के बाद शातिर महिला का सुराग नहीं लग सका। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।सिंधौली निवासी रीना मंगलवार को बेटी के साथ ई-रिक्शा में बैठकर कंपनी बाग जा रही थीं। टिर्री में पहले से ही दो महिला सवार थीं। यह भी पढ़ें- बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं की चेन लूटी जिसमें एक महिला ने बुर्का पहन रखा था। आरोप है कि नजर झपकते ही शातिर महिला ने बेटी के पर्स में रखे जेवर पार कर दिए। इसके बाद छर्रा अड्डे...