बागपत, अगस्त 27 -- बागपत। शहर के शौकत बाजार में एक महिला चोर ने व्यापारियों की नींद उड़ा दी है। बुर्का पहनकर चोरी करने वाली इस महिला का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में महिला एक दुकान से बोतल चुराती नजर आ रही है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। व्यापारियों ने बताया कि यह महिला लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रही है। बुर्के की आड़ में की जा रही इन चोरियों से व्यापारी परेशान हैं। व्यापारियों ने चोर महिला का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही अन्य दुकानदारों को भी सतर्क रहने की चेतावनी दी है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस इस महिला को जल्द गिरफ्तार करे। व्यापारियों ने सोशल मीडिया के जरिए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों का मानना है कि जब तक चोर महिला पकड़ी नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.