अशोकनगर, अप्रैल 17 -- अशोकनगर जिले की एक हिंदू लड़की सहित तीन नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल में हुई, लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब अशोकनगर की पीड़िता दो अन्य लड़कियों के साथ बुर्का पहने अपने घर पिपरई लौटी। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पिपरई निवासी पीड़िता की मां ने गुरुवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी भोपाल में अपने मामा के यहां रहने गई थी। वह दो अन्य लड़कियों के साथ बुर्का पहने अशोकनगर लौटी। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर पूरी घटना का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि पिपरई की लड़की के अलावा भोपाल की दो अन्य नाबालिगों के साथ भी धर्म पर...