संवाददाता, फरवरी 18 -- हरिद्वार से बुर्का पहनकर कांवड़ लाने और संभल के क्षेमनाथ तीर्थ पर जलाभिषेक कर चर्चा में आई तमन्ना और उसके पति को अब जान से मारने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मिल रही धमकियों से डरी पीड़िता ने बुधवार को असमोली थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाक्षेत्र के गांव बदनपुर बसई निवासी मुस्लिम महिला तमन्ना ने तीन वर्ष पहले गांव के ही अमन त्यागी से प्रेम विवाह किया था। तमन्ना का कहना है कि मन की मुराद पूरी होने पर वह आस्था के वशीभूत होकर पति के साथ हरिद्वार गई थी और वहां से कांवड़ लेकर आई थी। संभल के प्रसिद्ध क्षेमनाथ तीर्थ पर जलाभिषेक के दौरान बुर्के में उसकी तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.