बरेली, फरवरी 26 -- बुर्का पहनकर करते थे चोरी, पुलिस ने मुठभेड़ में दो चोरों को किया गिरफ्तार बरेली। वरिष्ठ संवाददाता शाही पुलिस ने कस्बा शाही में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा किया है। बुधवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के जेवरात बेचकर मिले 3 लाख रुपये से अधिक की नकदी, अवैध असलहे और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। यह गिरोह बुर्का पहनकर चोरी करता था। पुलिस के अनुसार, बीती 5/6 फरवरी की रात मोहल्ला आजमनगर निवासी चांद बाबू के घर में चोरी हुई थी। पकड़े गए इमरान और तौफीक ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने पहचान छिपाने के लिए बुर्का और मास्क पहनकर रेकी की और घटना को अंजाम दिया। चोरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.