सराईकेला, अप्रैल 7 -- राजनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम बुरूडीह में अशोक मुखी एवं बिष्टु मुखी के घर पर प्रति वर्ष के तरह इस वर्ष भी भक्ति एवं आस्था के साथ मां मंगला उषा की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई। कार्यक्रम के तहत भक्त श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ कलश लेकर तालाब गए वहां से पूजारी पूजा अर्चना कर पवित्र जल लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के आगमन के दौरान जगह-जगह माता की पारंपरिक शंख ध्वनि व हुड़हुडी के साथ स्वागत करते हुई जगह जगह पूजा की गई। इस दौरान रास्ते में जमीन पर बच्चे लेटते रहे। उन्हें लांघकर पार किया गया। मान्यता है कि इससे उन बच्चों पर मां मंगला देवी की विशेष कृपा बनी रहती है।सभी महिलाएं कलश लेकर झूमते हुए पूजा स्थल पर पहुंचे वहां पुजारी मंत्र उच्चारण कर सभी  कलशों को पूजा स्थल पर स्थापित किया । श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया । ...