बुरूडीह उत्क्रमित उच्च विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन
सराईकेला, अगस्त 10 -- खरसावां। खरसावां उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में विश्व आदिवासी दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्रों को आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, सामुदायिक भावना और प्रकृति के प्रति उनके जुड़ाव के बारे में जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों के बीच भाषण, चित्रांकन, क्विज और निबंध सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि आदिवासी समाज की जीवन शैली हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीने की सीख देती है। उन्होंने छात्रों को उदाहरण देते हुए समझाया कि यदि किसी पेड़ पर ढेर सारे पके आम लगे हों तो हम अपनी जरूरत से अधिक आम तोड़कर घर ले जा सकते हैं, लेकिन आदिवासी जीवन-पद्धति हमें सिखाती है कि प्रकृति से उतना ही लें, जितनी आवश्यकता हो। यह भी पढ़ें- Saraikela News: खरसावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.