बुरी फंसी कांग्रेस, खुद के मंत्री ने SIR को बता दिया सही; भाजपा ने तंज कसा तो देने लगे सफाई
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस बीते कई महीनों से केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर रही है। कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत को लेकर कई बड़े आरोप भी लगाए हैं। हालांकि अब कांग्रेस के एक मंत्री ने ही इस प्रक्रिया का समर्थन कर दिया। उन्होंने ना सिर्फ अपने SIR राज्य में इस प्रक्रिया को जायज ठहराया, बल्कि इसके पीछे के तर्क भी समझा दिए। हालांकि जब भाजपा इसे लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर पर तंज कसने लगी, तब अब मंत्री जी ने सफाई दी है। दरअसल यह बयान कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री सतीश जारकीहोली की तरफ से आया था। उन्होंने राज्य में हाल ही में हुए SIR की प्रक्रिया के तहत करीब 1 करोड़ लोगों के नाम कट जाने पर भी अन्य राज्यों की तरह कोई सवाल नहीं उठाए, बल्कि उसका समर्थन किया। अब शुक्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.