छपरा, मार्च 6 -- छपरा, हमारे संवाददाताl भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गुदरी राय चौक पर शुक्रवार को एक महिला को बुरी नीयत से देखने का विरोध करने पर मारपीट और चाकूबाजी की घटना हुई। इस घटना में महिला के परिवार के एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज छपरा सदर अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार, गुदरी राय चौक स्थित एक मकान में शुक्रवार को महिला स्नान कर रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति खिड़की खोलकर गलत नीयत से देख रहा था। महिला को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया और शोर मचाया। जानकारी मिलने पर महिला के देवर मुकुंद शाह ने इस हरकत का विरोध किया तो आरोपित व्यक्ति ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान आरोपित ने मुकुंद शाह पर चाकू से हमला कर दिया। , जिससे वह गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.