बुरी ताकतों ने निशाना बनाया है, 'राइस बाबा' ने नोएडा के डॉक्टर से 40 लाख रुपए ठगे; केस दर्ज
रायपुर, जुलाई 9 -- छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने 'राइस बाबा' के नाम से मशहूर एक तथाकथित आध्यात्मिक गुरु के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नोएडा के एक डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि बाबा ने उनके छोटे भाई की रहस्यमयी मौत के बाद उनकी परेशानी का फायदा उठाकर उनसे करीब 40 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी नरेंद्र नयन शास्त्री पहले से ही रेप के एक अलग मामले में मध्य प्रदेश की महासमुंद जेल में बंद है। पुलिस अब धोखाधड़ी के इन नए आरोपों की जांच कर रही है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2024 में इंदौर में अपने छोटे भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद डॉ. ऋषभ चौबे रायपुर में 'राइस बाबा'से मिले। तथाकथित धर्मगुरु शास्त्री ने दावा किया कि उनके पास अलौकिक शक्तियां हैं जिनसे मौत के पीछे का सच पता लगाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.