नई दिल्ली, अगस्त 26 -- मार्वल मूवीज के यूं तो सभी सुपरहीरोज की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, लेकिन MCU का एक सुपरहीरो ऐसा भी है, जिसकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। यह फिल्म इतनी बड़ी फ्लॉप रही थी कि दोबारा कभी इस सुपरहीरो का कहीं कोई जिक्र ही नहीं आया। कौन सा था यह सुपरहीरो और मार्वल मूवीज में इसकी जगह आखिर क्यों छिन गई? चलिए जानते हैं। साथ ही आपको यह भी बताएंगे कि कैसे मार्वल ने 'एवेंजर्स एंडगेम' के जरिए इस किरदार का कमबैक करवाया था, लेकिन बहुत कम लोगों ने इस पर ध्यान दिया।एंडगेम में कहां पर हुई थी एंट्री? मार्वल की साल 2019 में आई मेगाबजट मूवी 'एवेंजर्स एंडगेम' में की IMDb पर रेटिंग 8.4 रही थी। फिल्म का बहुत जबरदस्त बज बना हुआ था और इसके फाइनल वॉर वाले सीन में एक बत्तख जैसा दिखने वाला सुपरहीरो नजर आया था। हाथ में बड़ी सी बंदूक थामे ए...