बुरी खबर! भारत में लॉन्च नहीं होगा इस कंपनी का फ्लैगशिप फोन, रिपोर्ट में सामने आई वजह
नई दिल्ली, जुलाई 7 -- भारत में iQOO के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए निराश करने वाली खबर सामने आई है। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO 16 शायद भारतीय बाजार में लॉन्च ना किया जाए। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, इसलिए फिलहाल इसे एक रिपोर्ट और लीक के तौर पर ही समझा जाना चाहिए। कुल मिलाकर इस डिवाइस के भारत में लॉन्च को लेकर सवालिया निशान लग रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, टिप्स्टर योगेश बराड़ का कहना है कि iQOO भारत में अपने फ्लैगशिप लॉन्च प्लान को लेकर विचार कर रही है और संभव है कि इसे कैंसिल कर दिया जाए। इसकी सबसे बड़ी वजह RAM और स्टोरेज जैसे मेमोरी कॉम्पोनेंट्स की बढ़ती कीमतें बताई जा रही हैं। अगर iQOO 16 को भारत में लॉन्च किया जाता है, तो इसकी कीमत 85,000 रुपये से ऊपर जा सकती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.