नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- अगर आप त्योहारी सीजन में सोने के सस्ता होने की उम्मीद कर रहे हैं तो यह खबर आपको मायूस करेगी। खबर यह है कि दुनिया की तमाम बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों ने एक बार फिर सोने में अपना पैसा लगाना शुरू कर दिया है। अमुंडी, पिक्टेट, रोबेको और फिडेलिटी जैसे दिग्गजों ने हाल के हफ्तों में सोने की खरीदारी बढ़ाई है। इन कंपनियों के मैनेजरों का कहना है कि भले ही फेडरल रिजर्व महंगाई पर सख्त रुख अपना रहा है, लेकिन सोने की बुनियादी ताकतें अब भी मजबूत हैं। ऐसे में आने वाले समय में सोने के भाव में तेज उछाल देखने को मिल सकता है।साल के अंत तक सोना 5,000 डॉलर पर पहुंचेगा ब्लूमबर्ग की इस ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अमुंडी को उम्मीद है कि साल के अंत तक सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छू लेगा। यानी भारत में सोन का भाव दो लाख रुपये के आसपास प...