मुजफ्फर नगर, मार्च 28 -- मुजफ्फरनगर। ग्रीनलैंड स्कूल में संचालित तीन दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को स्वस्थ जीवन का मंत्र दिया गया। शिविर को संबोधित करते हुए योग प्रशिक्षक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि बुरी आदतें पालना बहुत आसान है, परंतु उनके साथ जीवन का निर्वहन करना अत्यंत कठिन होता है। योगाचार्य ने शराब, धूम्रपान और जुए जैसी आदतों को विनाशकारी बताते हुए बच्चों को इनसे दूर रहने की सलाह दी। योगाचार्य ने जोर देकर कहा कि अच्छी आदतें जैसे सुबह जल्दी उठना, सत्य बोलना, ईमानदारी और गुरुजनों का सम्मान करना शुरुआत में कठिन लग सकती हैं, लेकिन यही गुण जीवन को सुगम और सुखमय बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मानवीय गुणों को धारण कर श्रेष्ठ नागरिक बनने और राष्ट्र उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया।शिविर के दौरान बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.