नई दिल्ली, मई 30 -- साल 2018 में आई फिल्म 'संजू' ब्लॉकबस्टर हिट थी। कुछ लोगों ने इस फिल्म में संजू से जुड़े विवादों को नहीं दिखाने और संजय दत्त की इमेज चमकाने का कोशिश बताया था, लेकिन फैंस ने इस मूवी को हाथों-हाथ लिया। फिल्म में कुछ सीक्वेंस ऐसे थे जिन्हें वाकई क्रिएटिव फ्रीडम के नाम पर बदला गया था। 'कांटे', 'मुसाफिर' और 'शूटआउट' फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर रहे संजय गुप्ता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे संजय दत्त के साथ काम करना असिस्टेंट डायरेक्टर्स के लिए जी का जंजाल हुआ करता था। संजू सेट पर ऐसी शैतानियां करते थे, जिसकी वजह से दूसरों को डांट पड़ जाती थी।डायरेक्टर ने बताईं संजू की शैतानियां संजय गुप्ता ने एक पॉडकास्ट में बताया, 'ऐसे-ऐसे तो उसके प्रैंक होते थे। संजय दत्त के साथ काम करना किसी भी असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए किसी बुरे सपने स...