बुराड़ी में दुष्कर्म के विरोध पर की थी महिला की हत्या
नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बुराड़ी इलाके में एक दुकान के बाहर चबूतरे पर सो रही महिला की हत्या नशे में धुत युवक ने की थी। आरोप है कि युवक ने पहले महिला को गलत नीयत से छुआ। महिला ने विरोध करते हुए उसे धक्का दिया तो उसने गला दबाया और ईंट-पत्थर से चेहरे पर कई वार किए। पुलिस ने बुधवार को आरोपी प्रमोद को बुराड़ी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार सुबह वेस्ट कमल विहार में नाले के सामने स्थित गली में महिला का खून से लथपथ शव पड़ा मिला था। जांच अधिकारी एसएचओ गिरीश कुमार की टीम उसकी शिनाख्त में जुट गई। दरअसल, यह महिला करीब चार पांच साल पहले तक वेस्ट कमल विहार इलाके में किराए पर रहती थी। इसके बाद वह सिंघु गांव में रहने के लिए कहकर चली गई थी। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या की कोई वजह सामने नहीं आ रही थी। एसीपी विशेष धत्तरवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.