बुराड़ी इलाके का मुख्य नाला नए सिरे से बनेगा, जलभराव की समस्या होगी दूर
नई दिल्ली, मई 9 -- -पीडब्ल्यूडी ने मुख्य नाले के पुनर्निर्माण के लिए 72 करोड़ रुपये किए स्वीकृत नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में जलभराव की समस्या दूर होगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने मुख्य नाले का पुनर्निर्माण कराने की योजना बनाई है। इसके तहत सीमेंट के यू-आकार के पहले से बने ढांचे से नाला बनाया जाएगा। इस काम के लिए 72 करोड़ रुपये का फंड स्वीकृत किया गया है। अगले माह से इसका निर्माण शुरू हो सकता है। छह माह में इसे बनाकर तैयार किया जाएगा.
जलभराव की समस्या बुराड़ी में जलभराव की समस्या अधिक है। इसका मुख्य नाला कई स्थानों पर टूटा हुआ है। ऐसे में इससे जुड़े क्षेत्र के बाकी नालों का गंदा पानी नहीं निकल पाता। जिससे पूरे इलाके में जलभराव की समस्या होती है। जिन स्थानों से नाला टूटा है, वहां हालत ज्यादा खराब है। लोगों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.