रांची, मार्च 2 -- रांची, मुख्य संवाददाता। राजधानी सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार की देर रात पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। गली-मोहल्लों से लेकर प्रमुख चौराहों तक, निर्धारित शुभ मुहूर्त में लकड़ियों के ढेर में अग्नि प्रज्जवलित की गई। सनातनी समाज के लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद होलिका की परिक्रमा की और समस्त समाज के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। होलिका दहन के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नए अन्न के रूप में चने के पौधे (झंगरी) और गेहूं की बालियां अग्नि को अर्पित कीं। अग्नि में पकाए गए इन अन्नों को प्रसाद स्वरूप ग्रहण करने के लिए सैकड़ों लोग अपने साथ घर भी ले गए। परंपरा के अनुसार, देर रात तक कई स्थानों पर लोग इस उत्सुकता में जुटे रहे कि होलिका का खंड किस दिशा में गिरता है...